धनबाद:गैंगवार में मारा गया एक,दो गंभीर रूप से घायल,एक दर्जन से ज्यादा गोली चली,पुलिस छानबीन में जुटी है

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद शहर के कतरास थाना क्षेत्र के राजस्थानी धर्मशाला इलाका गुरुवार की रात नाै बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। करीब 15 राउंड गोली चली। इसमें कई आपराधिक मामलों में आरोपी नीरज तिवारी की माैत हो गई। जबकि राँची जेल में बंद शूटर अमन सिंह गैंग के राैनक गुप्ता और रोहित गुप्ता भी जख्मी हो गए। इस घटना को लेकर दो तरह की बात आ रही है। नीरज के पिता सूर्य नारायण तिवारी ने राैनक गुप्ता पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राैनक ने गोली मारी है। इसके बाद खुद एक गोली अपने हाथ में मार ली है। दूसरी तरफ घायल रोहित गुप्ता का कहना है कि बाइक पर दो अपराधी आए। हमलोगों को निशाना कर दोनों ने फायरिंग की। फिर भाग निकले। बाघमारा की एसडीपीओ निशा मुर्म ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। जांच की जा रही है।घटना स्थल से आधा दर्जन से ज्यादा खोखा बरामद हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार धनबाद के कतरास का राजस्थानी धर्मशाला इलाका गुरुवार की रात करीब 9 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।राँची के होटवार जेल में बंद शूटर अमन सिंह गैंग के रौनक गुप्ता और अन्य अपराधियों के बीच गोली चली।गोलीबारी में तीन घायल हो गए। घायलों में राैनक गुप्ता,नीरज तिवारी और रोहित गुप्ता शामिल हैं। राैनक हाल ही जेल से छूटा था। घायलों को धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां से एक कार जब्त की गई है। कार का नंबर है-JH-10BJ 5914. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों के बीच करीब ढेड़ दर्जन चक्र गोली चली। घटनास्थल से पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा खोखा बरामद किया है।

गोली बारी में मारे गए नीरज तिवारी पुलिस का मुखबिर रह चुका है। कतरास थाना अंतर्गत राजस्थानी धर्मशाला के समीप दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई राउंड गोली चल गई. घटनास्थल से पुलिस ने छह खोखा बरामद किया है। रौनक गुप्ता और नीरज तिवारी को गोली लगी है। वहीं इलाज के दौरान नीरज तिवारी की मौत हो गयी है जबकि रौनक गुप्‍ता का इलाज चल रहा है. इससे पहले दोनों अमन सिंह गैग के लिए काम करते थे।लेकिन अनबन होने के कारण दोनों ने अमन सिं‍ह गुट छोड़ दिया था।अमन सिंह गुट ने ही दोनों के ऊपर गोली चलायी है। पूरे घटना की पुष्टि धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने की।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अमन गैंग के उद्भेदन में पुलिस की मुखबिरी नीरज ने किया था और रौनक पर जेल से अमन गैंग के संचालन का लगा था आरोप। हाल ही में जेल से छुटा था रौनक। जेल से छूटने के बाद दोनों में चल रही थी अदावत।

गोली बारी में मृत नीरज तिवारी पुलिस का मुखबिर रह चुका है। नीरज फर्जी गांजा बरामदगी केस में जेल जा चुका है। उसके पिता सूर्य नारायण तिवारी ने सीधे तौर पर अमन सिंह गैंग पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार नीरज धमकियां मिल रही थी। इसी कड़ी में अमन सिंह के खास आदमी रौनक गुप्ता ने नीरज की हत्या की है।