मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर रामगढ़ में संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी वोटर आईडी बरामद; कैंट में मजदूर रह चुका है आरोपी

रामगढ़। लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस ने मंगलवार को रामगढ़ मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट के सामने से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध के पास से फर्जी वोटर आईडी कार्ड बरामद हुआ है। पहचान और निवास से जुड़े दस्तावेज मांगने पर वह कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान सुधीर कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में रामगढ़ कैंट के अंदर मजदूर के तौर पर काम कर चुका है और बढ़ई का काम भी करता था।

मिलिट्री इंटेलिजेंस से इनपुट मिलते ही हरकत में आई पुलिस

जानकारी के अनुसार, लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को रामगढ़ मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट के आसपास एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।जांच के दौरान उसके पास से एक फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने की बात सामने आई। जब पुलिस ने उससे अपनी पहचान और रामगढ़ में रहने से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वह कोई वैध पहचान या निवास प्रमाण नहीं दिखा सका।

पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही जांच

रामगढ़ पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में 22 सितंबर 2026 की GD संख्या 024 के तहत कार्रवाई दर्ज की गई है।पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध रामगढ़ मिलिट्री स्टेशन के आसपास किस उद्देश्य से मौजूद था, उसके पास मिला वोटर आईडी कार्ड कहां से बना और उसके पूर्व के संपर्क एवं गतिविधियां क्या रही हैं। मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!