राँची में सेक्स रैकेट के अवैध धंधे को लेकर एक साथ कई थाना क्षेत्रों में पुलिस की छापेमारी,कई लड़का लड़की हिरासत में..

राँची।राजधानी राँची के सैक्स रैकेट को लेकर राँची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने एक साथ राँची के खेलगांव, चुटिया स्टेशन रोड समेत कई थाना क्षेत्र में छापामारी की है।रविवार को हुए इस छापामारी के दौरान पुलिस ने कई जगहों पर छापामारी की है। इस दौरान के पुलिस ने कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस की आगे भी जारी है। गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राँची में कई जगहों पर सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा है। जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू हुई है। हिरासत में लिए गए लोगों से अलग-अलग थानों में पूछताछ की जा रही है।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट का मुख्य सरगना कौन है और क्या इसके तार अंतरराज्यीय गिरोहों से भी जुड़े हैं. हिरासत में लिए गए लोगों के मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है ताकि इस काले कारोबार में शामिल सफेदपोश चेहरों को बेनकाब किया जा सके।

error: Content is protected !!