Ranchi:शौर्य दिवस पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की पदयात्रा,जय श्रीराम व बजरंग बली के जयघोष से गूंजा चुटिया नगर

राँची।झारखण्ड को राजधानी राँची के चुटिया में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने रविवार को शौर्य दिवस मनाया।इस अवसर पर शास्त्री मैदान चुटिया से पदयात्रा निकाली गयी।जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।राँची के शास्त्री मैदान चुटिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यहां बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न स्थानों से संघ के लोग एकत्रित हुए।शास्त्री मैदान से पद संचलन प्रारंभ किया गया।इस दौरान जयश्री राम व बजरंग बली के जयघोष से चुटिया नगर भक्तिमय हो गया।पद संचलन शास्त्री मैदान,मंडाटांड,चुटिया रोड,श्री राम मंदिर, बहुबाजार,प्रगति पथ होते हुए शास्त्री मैदान में पहुंच कर समाप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि हुकुम चन्द सावला ने कहा कि आज के दिन कुरुक्षेत्र के रण में शौर्य का प्रदर्शन किया गया था।इसलिए इस अवसर पर शौर्य दिवस मनाया जाता है।इस दौरान मुख्य अतिथियों ने कहा कि आज के दिन कुरुक्षेत्र के रण में भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का गायन किया था।उस समय अर्जुन के मन में जो शंकाएं थीं,उसे दूर करते हुए न्याय की जीत के लिए युद्ध को लेकर प्रेरित किया था और आज के ही दिन शौर्य का प्रदर्शन किया गया था। इसलिए इस अवसर पर शौर्य दिवस मनाया जाता है।कहा कि हम सभी भाग्यशाली हैं। हमारे पूर्वजों ने अपने हक के लिये बहुत संघर्ष किया।जिसका परिणाम हमें जीत मिली है।पद संचलन के दौरान दल के लोगों पर पुष्प वर्षा की गयी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि हुकुम चन्द सावला,अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,रामस्वरूप रुंगटा,क्षेत्रीय अध्यक्ष बिहार, तिलक राज मंगलम,झारखण्ड प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष,रंगनाथ महतो, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख, देवी शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी,मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी,देवी सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री, कृष्ण कुमार झा विभाग मंत्री,अमर प्रसाद विभाग संयोजक,राजा जी,विभाग सेवा प्रमुख,विकास कुमार ,संगठन मंत्री गणेश शंकर विद्यार्थी,रतन केसरी, रेणुका अग्रवाल, मुनचुन राय, बाबूलाल ठाकुर,विजय राम अंकित,अविनाश,विक्रम ,अशोक अग्रवाल व मंच संचालन महानगर संयोजक प्रकाश रंजन ने किया।ये कार्यक्रम बजरंग दल राँची महानगर की ओर से आयोजित की गई थी।