देवघर:कुख्यात साइबर अपराधी शब्बीर अंसारी,हैदराबाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

देवघर।झारखण्ड के देवघर में कुख्यात साइबर अपराधी शब्बीर अंसारी पुलिस को चकमा देकर पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया।बताया गया कि बड़ी मुश्किल से शब्बीर पुलिस की गिरफ्त में आया था।हैदराबाद पुलिस और देवघर पुलिस ने मिलकर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी हैदराबाद में हुए एक साइबर अपराध के सिलसिले में हुआ था।बताया जा रहा है कि हैदराबाद पुलिस की चूक के कारण हिरासत से फरार हो गया। अब हैदराबाद पुलिस अफसोस रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए देवघर पुलिस के साथ मिलकर अभियान चला रही है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। 

मिली जानकारी के अनुसार देवघर जिले के मारगोमुंडा क्षेत्र का साइबर ठग शब्बीर अंसारी शनिवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। हैदराबाद शहर के साइबर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात शब्बीर अंसारी को पकड़ा था। उसे जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बांसजोरा स्थित उसके घर से हैदराबाद की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पकड़ा। शनिवार को टीम न्यायिक प्रक्रिया को पूरा कर आरोपी को अपने साथ ले जाने के लिए आइ थी। इस क्रम में टीम यहां के परिसदन में रुकी हुई थी।आरोपी हैदराबाद पुलिस के आरक्षी सुधीर कुमार की निगरानी में था। उसे एहतियात के तौर पर हथकड़ी भी लगाया गया था। इस बीच आरोपी ने शौच जाने की बात कही। इसी क्रम में उसने हथकड़ी से अपने हाथ की किसी तरह अलग कर लिया। उसके बाद शौच करने के बहाने से वह पुलिस कर्मी को चकमा देकर मौके पर से फरार हो गया।शब्बीर की फरारी के बाद आरक्षी व उसके साथ आए पदाधिकारी ने आरोपी की काफी तलाश की,लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस की मदद से कई जगह छापेमारी की गई। लेकिन फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया था।