देवर ने भाभी को घुमाने के बहाने दिल्ली और कोलकाता ले गया,किया दुष्कर्म,राँची वापस लाकर दी जान से मारने की धमकी,प्राथमिकी दर्ज

राँची।एक महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप।बताया जाता है कि महिला के पति के मौसेरे भाई ने (महिला के रिश्ते में देवर) मिलने के लिए बुलाया। घुमाने के बहाने दिल्ली जबरन ले गया। वहां किराए का मकान ले दुष्कर्म किया, फिर राँची वापस ला धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को दी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस संबंध में पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में आठ अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई है।

क्या है मामला

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी पीड़िता के घर अक्सर आना जाना करता था। वह पिठौरिया में रहता है, जबकि पीड़िता अरगोड़ा थाना क्षेत्र में। 28 मार्च को उसने दिन के तीन बजे फोन कर हरमू कार्तिक उरांव चौक के पास मिलने के लिए बुलाया। टैक्सी बुक कर उसने कहा कि चलो मेन रोड घुमा कर लाता हूं। पीड़िता उसपर विश्वास कर उसके साथ टैक्सी से घूमने निकल गई। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उसने कार से उसे उतार बस में बैठा दिया और लेकर पटना आ गया। पटना से वह उसे लेकर ट्रेन से दिल्ली आ गया। दिल्ली में उसने एक किराए का मकान लिया। वहां उसे दो दिनों तक रखा। आरोप है कि वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

दिल्ली से कोलकाता ले गया, वहां भी किया दुष्कर्म,राँची स्टेशन में छोड़ भागा

आरोपी पीड़िता को दिल्ली से ट्रेन से लेकर कोलकाता आ गया। वहां भी होटल में उसने पीड़िता को दो दिनों तक रख दुष्कर्म किया। जब पीड़िता आरोपी को घर पहुंचाने की जिद करने लगी तो, चार अप्रैल को उसे लेकर ट्रेन से राँची पहुंचा। राँची स्टेशन पर उसने कहा कि किसी को इस बात की जानकारी नहीं दे, कि उसके साथ क्या हुआ है। उसने धमकी दी कि अगर किसी भी घटना के बारे में बताया तो उसके पूरे परिवार को वह जान से मार देगा। इसके बाद पीड़िता को वह राँची रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ कर भाग गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। फिर आरोपी के विरुद्ध उसने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है।