चेन्नई गई महिला का अनजान के साथ वायरल हुआ था अश्लील वीडियो,वापस लौटी तो महिलाओं ने बाल काटकर गांव में घुमाया…

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में एक महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से भड़की गांव की महिलाओं ने उस महिला के बाल काट दिए और उसे चूने का टीका लगाकर पूरे गांव में घुमाया।गांव की महिलाओं द्वारा किए गए इस दुर्व्यहार के खिलाफ पीड़ित महिला और उसके रिश्तेदारों ने नावाडीह थाने में मंगलवार की रात शिकायत की है।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति रोजगार के लिए मुंबई गया था। उसके जाने के कुछ दिन बाद महिला अपने दो बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़कर चेन्नई काम की तलाश में गई।उसके चेन्नई जाने के करीब दो महीने बाद एक अनजान युवक के साथ उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इससे गांव की कई महिलाएं बहुत नाराज थीं। सोमवार को पांच महीने बाद महिला चेन्नई से वापस अपनी ससुराल पहुंची।इसके बाद गांव की महिलाओं ने उसे शाम को मंदिर के पास बुलाया और कहा कि उसने घिनौना काम किया है। इसके बाद उसके बाल काट दिए। चूने का टीका लगाकर पूरे गांव में घुमाया। साथ ही दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी।

इधर घटना की जानकारी,पीड़िता के मायके वालों तक पहुंची तो वहां से तीन दर्जन महिला-पुरुष परसबनी पहुंचे और बाल काटकर घुमाने वाली महिलाओं पर कार्रवाई की मांग की। गांव की महिलाओं का कहना था कि उन्होंने बाल नहीं काटे। महिला फंसाने का षड्यंत्र कर रही है, हम माफी नहीं मांगेंगे। पांच घंटे चली पंचायत में कोई फैसला नहीं हो सका।उसके बाद पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज करायी है।पुलिस जांच में जुटी है।