Jharkhand lockdown:झारखण्ड में बिना मास्क और नियमों को तोड़ने 911 लोगों से पुलिस ने वसूला 3.74 लाख जुर्माना।

राँची।झारखण्ड में कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार ने रविवार से सख्ती बढ़ा दी है।रविवार से राज्य सरकार द्वारा जारी ई-पास के बिना निजी वाहन से चलने वाले लोगों की जांच की गयी।इस दौरान जिले के सभी चौक-चौराहों में पुलिस की सख्ती देखी गयी. हर आने-जाने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की पुलिस ने जांच की।इस दौरान वैसे व्यक्ति जो बिना ई-पास के और मास्क नहीं पहने थे, उनसे जुर्माना भी वसूला गया। रविवार शाम तक झारखण्ड पुलिस ने कुल पूरे राज्य में बिना मास्क पहने और नियमों को तोड़ने वाले 911 लोगों से 3.71 लाख रुपये जुर्माना वसूला। इस दौरान पूरे राज्य में 844 लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया।

आंशिक लॉकडाउन (स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह) में बढ़ायी गयी सख्ती का असर यह रहा कि बाजारों में भी आज पहले की तुलना में काफी कम भीड़ रही. सख्ती का असर सबसे ज्यादा सड़कों पर दिखा। बिना वजह घूमने वालों ने घर पर ही रहना उचित समझा, क्योंकि बिना ई-पास लोग अपने वाहनों से नहीं चल सकते हैं. हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात नजर आई जो हर आने-जाने वालों से ई-पास देख रही है।राँची के अलावा जमशेदपुर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा समेत कई जिलों में पुलिस ई-पास को लेकर वाहनों की जांच में जुटी रही।झारखण्ड से दूसरे राज्य की लगने वाली सीमाओं पर भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

राज्य में बिना मास्क पहने लोगों से 911 लोगों से रविवार को 3.71 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। इनमें राँची में 1.60 लाख, खूंटी में 13250, सिमडेगा में 8000, लोहरदगा में 2000, जमशेदपुर में 36000, चाईबासा में 9100, सरायकेला में 4500, लातेहार में 19000, हजारीबाग में 8000, चतरा में 3500, कोडरमा में 4500, गिरिडीह में 6000, धनबाद में 11500, देवघर में 21710, दुमका में 31400, जामताड़ा में 1100, गोड्डा में 3100, पाकुड़ में 1200 और साहिबगंज में 12100 रुपये जुर्माना वसूला गया।