Dumka:घर से नाबालिक लडकी का जला हुआ शव बरामद,दुष्कर्म में बाद जिंदा जलाकर कर मार देने की आशंका,पुलिस छानबीन में जुटी है

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा में घर से एक नाबालिक लडकी जला हुआ शव बरामद हुआ है।शव बरामद हुई से इलाके में सनसनी फैल गई है।यह घटना जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कजलादहा गांव की है।जहां एक नाबालिग लड़की की उसी के घर से जला हुआ शव बरामद हुआ है।लडकी का शव घर के आंगन में पड़ा हुआ था।घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

इधर पुलिस को लड़की के परिजनों ने बताया कि रात में कोई घर पर आया और बेटी को जलाकर मार दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।लडकी घर में अपनी माँ के साथ रहती थी।उसके पिता का मौत काफी पहले हो चूका है।पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। मृतिका का नाम करीना उम्र लगभग 14 वर्ष बताया जाता है।वहीं डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। खबर लिखे जाने तक प्रशासन को किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।