आयकर का छापा:अबतक 354 करोड़ मिले,नोटों की गिनती पूरी,आधिकारिक बयान के बाद पता चलेगा कितने रुपये बरामद हुई…

 

–बोलांगीर में सबसे अधिक 305 करोड़, संबलपुर में 37.50 करोड़ और टिटलागढ़ से 11 करोड़ रुपए की हुई है गिनती

राँची।झारखण्ड के कांग्रेस सांसद धीरज साहू के तीन राज्यों झारखण्ड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 10 ठिकानों पर हुई आयकर की छापेमारी में मिले नोटों की गिनती रविवार को देर रात तक चली। जो अब खत्म हो गई है। अबतक बरामद नोटो में 354 करोड़ की गिनती पूरी हो चुकी है। नोटो की गिनती ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और टिटलागढ़ में चल रही है। इन तीनों जगहों पर मिलाकर कुल 353 करोड़ रुपए की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक बोलांगीर में 305 करोड़ रुपए की गिनती हुई है। इसके बाद संबलपुर में 37.5 करोड़ और टिटलागढ़ में 11 करोड़ रुपए की गिनती पूरी हो चुकी है। संबलपुर और टिटलागढ़ में जितने बैग में नोट भरकर आए थे उनकी काउंटिंग खत्म हो गई है। बोलांगीर में 176 बैग नोट मिले थे। सभी बैग की गिनती पूरी हो चुकी है। रविवार को भी युद्ध स्तर पर नोटों की गिनती जारी रही। उम्मीद की जा रही है कि आज सोमवार नोटों की गिनती पूरी होने के बाद आयकर विभाग की ओर से अधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है कि अबतक कुल कितने नोट बरामद हुए। कर चोरी के मामले में आयकर विभाग की छापेमारी छह दिसंबर से चल रही है। शराब बनाने वाली कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप अॉफ कंपनीज के बोलांगीर से 30 किमी दूर स्थित सतपुड़ा कार्यालय से सबसे अधिक नगदी मिले है। यहां से 9 अलमीरा में 500, 200, 100 और 50 के नोट मिले थे।

लोहरदगा और राँची से भी नगद मिलने की सूचना

आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा और राँची से भी नगद मिलने की सूचना है। हालांकि इस संबंध में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है और ना ही आयकर विभाग को नोट लेकर बाहर आते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि लोहरदगा से आयकर को 11 करोड़ और राँची से तीन करोड़ रुपए मिले है।राँची के रेडियम रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम अभी भी डटी हुई है।दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

बढ़ाए गए नोट गिनती करने के लिए कर्मी,डिजीटल डिवाइस की भी जांच तेज

आयकर की छापेमारी के बाद नोटों की गिनती का रविवार को पांचवां दिन था। गिनती जल्द हो इसके लिए कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। आयकर अधिकारियों की निगरानी में नोटों की गिनती हो रही है। जिन नोटों की गिनती पूरी हो रही है उन नोटों को आयकर की टीम सील करती जा रही है। इधर आईटी के एक्सपर्ट इन ठिकानों से मिले कंप्यूटर और डिजीटल डिवाइस की भी जांच में जुट गए है। एक्सपर्ट की टीम पूरे आय व्यय के ब्यौरा को खंगाल रही है।

हो जाएगी आयकर की अबतक की सबसे बड़ी बरामदगी

आईटी रेड में देश में अबतक की यह सबसे बड़ी रिकवरी होने जा रही है। अधिकारिक रूप से आयकर विभाग की ओर से जानकारी आने के बाद यह सबसे बड़ा कैश रिकवरी का मामला हो जाएगा। क्योंकि अबतक 300 करोड़ मिलने की बात सामने आ चुकी है। इससे पहले 2019 में जीएसटी छापे में 257 करोड़ यूपी के कानपुर में बरामद हुई थी।