हजारीबाग:राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच के जवान से हुई मिस फायरिंग,एक जवान घायल,पैर में लगी गोली…

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग में स्पेशल ब्रांच के एक जवान बाल गोविंद को गोली लगी है।गोली बाएं पैर के नीचे लगी है। जानकारी मिलते ही तत्काल उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।डॉक्टर के मुताबिक, ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाला गया है। वहीं, जवान की स्थिति में सुधार है। जवान की हालत खतरे से बाहर है।दरअसल गुरुवार को हजारीबाग में झारखण्ड के। राज्यपाल का एक दिवसीय दौरा था।उन्होंने मेरु स्थित बीएसएफ के दीक्षांत परेड में हिस्सा लिया।उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार हुटपा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और वहां परिसंपत्तियों का वितरण किया।कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही राज्यपाल के निकलने का समय हुआ।वैसे ही स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी एवं कर्मी अपनी-अपनी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी पर बैठने के बाद राज्यपाल का काफिला निकलने वाला ही था कि यह घटना घट गई। सेकेंड स्कॉट गाड़ी में स्पेशल ब्रांच के तीन कर्मी बैठे हुए थे। दो पिछली और एक आगे की सीट पर थे। पीछे में बैठे दोनों कर्मियों ने अपना सर्विस रिवॉल्वर सीट पर रख दी। इसी बीच पिंटू कुमार के हाथ से फायरिंग हो गई।इससे गाड़ी में बैठे स्पेशल ब्रांच के कर्मी बालगोविंद के पैर में गोली लग गई।इससे वह घायल हो गए।उन्हें तत्काल हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद दूसरे कर्मी और स्पेशल ब्रांच के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार घायल बालगोविंद उर्फ राहुल कुमार खतरे से बाहर हैं।