जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म,गर्भवती हो गई,अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल,आरोपी जीजा गिरफ्तार

डेस्क:

नोएडा।थाना सेक्टर-39 क्षेत्र की कॉलोनी निवासी एक नाबालिग युवती के साथ उसके जीजा ने ही दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि इसका खुलासा तब हुई जब वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में शिकायत दी है।

पीड़िता की माँ ने आरोप लगाया कि उनके दामाद जितेंद्र ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने काफी समय तक पीड़िता को अपना शिकार बनाया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इस बीच नाबालिग बेटी गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने युवती का गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।