कोडरमा:दोस्तों संग डैम में नहाने गया,बोट पर से कूदा फिर बाहर ही नहीं निकला,स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटे ढूंढा

कोडरमा।झारखण्ड के कोडरमा जिले में एक नाबालिग युवक पानी में डूब गया। ये घटना जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के जम्मूखांडी जवाहर डैम की है। युवक का नाम बंटी कुमार (15 वर्ष) बताया जा रहा है। वह हजारीबाग के इचाक थाने के खैरा कर्मा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कोडरमा आया था। शादी समारोह से वापस लौटने के बाद शनिवार की सुबह युवक अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया समाचार लिखे जाने तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ था। डैम में गोताखोर युवक की तलाश किया।इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब बारह बजे की है। युवक के साथ अन्य युवक राहुल कुमार दास व मिथिलेश कुमार भी नहाने के लिए गए हुए थे। यह तीनों एक बोट लेकर डैम के अंदर चले गए। नहाने के लिए यह बोट से नीचे पानी में उतरे। इसी दौरान धारा के प्रवाह से बोट आगे बढ़ गई। हजारीबाग से आए युवक ने बोट को पानी के अंदर से पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वह गहराई में समा गया। दोस्तों ने डैम से बाहर निकल कर लोगों को इसकी दी। इसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई। पहले स्थानीय मछुआरों ने युवक की खोज की। तलाश पूरी नहीं होने पर गोताखोरों को बुलाया गया। युवक की तलाश के लिए ऑपरेशन 5 घंटे तक जारी रहा।