देवघर और बासुकिनाथ के शिवगंगा में दिखेगा वाटर प्रोजेक्शन का अद्भुत नजारा: इस बार श्रावणी मेले में शिवगाथा के साथ दिखेगी सरकार की उपलब्धियां

 

-सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रस्ताव किया आमंत्रित, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रोजाना होंगे 4-4 शो, 30 मिनट के शो में दिखेगी बाबा बैद्यनाथ की महिमा

राँची।विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले में इस बार देवघर और दुमका पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भक्ति और तकनीक का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा।राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने देवघर और बासुकिनाथ के ‘शिवगंगा’ में वॉटर प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो के भव्य आयोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए योग्य व अनुभवी एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इस हाई-टेक शो के जरिये श्रद्धालुओं को जहां भगवान शिव, बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकिनाथ धाम की पौराणिक कथाओं व मनोकामना लिंग के महत्व से रूबरू कराया जाएगा, वहीं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी खूबसूरती से प्रदर्शित किया जाएगा।

शो का प्रारूप: 30 मिनट में दिखेगी शिवभक्ति और झारखंड का विकास

आईपीआरडी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक चलने वाले पूरे श्रावणी मेले के दौरान रोजाना भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इसका आयोजन देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर परिसर के ‘शिवगंगा’ और दुमका स्थित ‘बासुकिनाथ शिवगंगा’ में होगा।शो प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 11:30 बजे के बीच होगा।हर दिन न्यूनतम 4 शो आयोजित किए जाएंगे।प्रत्येक शो की अवधि लगभग 30 मिनट होगी।

शो का कंटेंट स्पिल्ट

– 15 से 20 मिनट: बाबा बैद्यनाथ/बासुकिनाथ धाम की महात्म्य कथा, भगवान शिव का आख्यान और मनोकामना लिंग का महत्व।
– 10 से 15 मिनट: माननीय मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश के साथ झारखंड सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों का रचनात्मक प्रदर्शन।

error: Content is protected !!