गोड्डा:हाईवे पर छड़ लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत,एक घायल..

 

गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले पथरगामा मुख्य मार्ग एनएचआइ के रॉयल स्पून होटल के समीप सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में सरिया (छड़) लदी ट्रैक्टर पलट जाने से दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायल प्रकाश बावरी ने बताया कि ट्रैक्टर गोड्डा से छड़ लादकर ललमटिया की ओर जा रहा था।रॉयल स्पून होटल के पास अचानक ट्रैक्टर का एक्सल टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रैक्टर पर कुल पांच लोग सवार थे।

हादसे में चालक सुनील महतो एवं निवास बावरी, दोनों निवासी पांडुबथान गांव गोड्डा, ट्रैक्टर के नीचे दब जाने की वजह से मौत हो गई।वहीं,प्रकाश बावरी हादसे में घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग घटना के बाद अपने घर चले गए।घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से वाहन असंतुलित होकर पलट गया।घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!