PM cares Fund से 3100 करोड़ रुपये का वेंटिलेटर, प्रवासी मजदूरों और वैक्सीन के लिए आवंटन

नई दिल्ली। पीएम केयर्स फंड से 3100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। कोविड-19 यानी कोरोना वायरस को लेकर किये जा रहे इंतजामों पर खर्च होगा यह राशि। PMCARES कोष से 3100 करोड़ रुपये में से, लगभग 2000 करोड़ रुपये वेंटिलेटर खरीदने के लिए, 1000 रुपये प्रवासी मजदूरों के लिए आवंटित किये गए हैं।और कोरोना वायरस के इलाज हेतु वैक्सीन बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए। 27 मार्च 2020 को गठित ट्रस्ट का नेतृत्व प्रधान मंत्री (पदेन अधिकारी) ने किया और ट्रस्ट के अन्य पदेन सदस्य रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं।

PM Cares Fund का पैसा कहां कहां खर्च होगा?

खरीदे जाएंगे 50,000 वेंटीलेटर

देश में COVID-19 मामलों से निपटने के लिए बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए, 50000 Made-in-India के वेंटिलेटर लगभग दो हजार करोड़ रुपये की लागत पर PM CARES फंड के रुपये से खरीदे जाएंगे। ये वेंटिलेटर सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में सरकार द्वारा संचालित COVID- 19 गंभीर मामलों के बेहतर उपचार के लिए प्रदान किए जाएंगे।

प्रवासी मजदूरों के लिए राहत के उपाय

प्रवासी मजदूरों के देखभाल और आवश्यकता पूर्ति के लिए उठाए जा रहे मौजूदा उपायों को मजबूत करने के लिए, राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को पीएम केयर फंड से 1000 करोड़ की सहायता दी जाएगी। यह राशि राज्य सरकारों / संघ शासित प्रदेशों को जिला कलेक्टरों / नगर आयुक्तों द्वारा आवास की सुविधा प्रदान करने, भोजन व्यवस्था बनाने, चिकित्सा उपचार प्रदान करने और प्रवासियों को परिवहन व्यवस्था बनाने के लिए प्रदान की जाएगी।

वैक्सीन (टीका) विकास

COVID-19 के खिलाफ एक वैक्सीन सबसे अधिक जरूरत है। COVID-19 के लिए वैक्सीन डिजाइनरों और डेवलपर्स का समर्थन करने के लिए पीएम कार्स फंड से 100 करोड़ दिए जाएंगे, जिसका उपयोग प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की देखरेख में किया जाएगा। कोविड-19 (COVID-19) की रोकथाम के लिए वैक्सीन विकसित करने पर भी सरकार जोर दे रही है। पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, वैक्सीन बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड से खर्च किेए जाएंगे। वैक्सीन बनाने की दिशा में सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।