बिग ब्रेकिंग: गिरिडीह से चार कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, झारखण्ड में कुल संख्या 181 हुई।

राँची। झारखण्ड में आज बुधवार 13 मई को कुल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। देर रात धनबाद के पीएमसीएच से गिरिडीह के चार कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। गिरिडीह के इन सभी चारो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जांच रिपोर्ट पीएमसीएच धनबाद से आई है। इन चारों में तीन डुमरी के रहने वाले हैं और एक जमुआ का रहने वाला है। इससे पहले आज राँची और कोडरमा से दो -दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। बुधवार को पुष्टि किये गए 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 181 हो गई है। गिरिडीह से पुष्टि किये गए चार मरीजों में से एक 39 वर्षीय महिला है जबकि अन्य तीन 35 वर्षीय , 40 वर्षीय और 26 वर्षीय पुरूष हैं।