सीआईएसएफ वाहन और मारुति में जोरदार टक्कर, मारुति चालक की मौके पर मौत; सड़क जाम

चतरा। पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरेन्याटांड में सोमवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राय कोलियरी मार्ग पर चिरेन्याटांड स्कूल के पास सीआईएसएफ वाहन और मारुति वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कारो गांव निवासी रामचंद्र उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रामचंद्र उरांव अपने क्वार्टर से राय कोलियरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिरेन्याटांड स्कूल के पास सामने से आ रहे सीआईएसएफ वाहन से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामचंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कारो और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने राय कोलियरी मार्ग पर सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और हादसे की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल सड़क जाम है और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

error: Content is protected !!