JSSC-CGL धांधली मामला: CID की बड़ी कार्रवाई, अभ्यर्थियों को होटल में प्रश्न-उत्तर रटवाने वाला आरोपी राजन कुमार गिरफ्तार

​राँची।झारखण्ड के अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े फर्जीवाड़े मामले में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सी.आई.डी. थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत की गई है।

आरोपी की पहचान: गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजन कुमार (पिता: परमेश्वर प्रसाद) के रूप में हुई है। वह ग्राम- श्री चंद्रपुर, थाना- नेवरा, जिला- पटना (बिहार) का निवासी है।

पश्चिम बंगाल के होटल में रटवाए प्रश्न: आरोपी राजन कुमार ने JSSC-CGL परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में एकत्र किया था। वहाँ अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न और उत्तर रटवाए गए थे।

अनुचित लाभ और परीक्षा में सफलता: इस प्रक्रिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षा में गैर-कानूनी लाभ पहुँचाया गया। जाँच में यह स्पष्ट हुआ है कि इस अनुचित साधन का उपयोग करने वाले कई अभ्यर्थियों में से कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हो चुके हैं।

आगे की कार्रवाई:

अपराध अनुसंधान विभाग (CID), राँची द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मामले की विस्तृत जाँच जारी है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और अनुचित लाभ उठाकर सफलता पाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!