कॉलेज से निकलते ही विधायक के बेटे को घेरा, मारपीट कर जबरन स्कॉर्पियो में डाला; पुलिस की नाकेबंदी से मचा भगदड़…मारपीट का वीडियो वायरल…

 

राँची। राजधानी राँची में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चतरा से लोजपा (आर) विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ को कथित तौर पर कॉलेज गेट के पास से जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही राँची पुलिस हरकत में आई और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल नाकेबंदी कर दी गई।  

बताया जा रहा है कि सौरभ सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एमिटी यूनिवर्सिटी के न्यासराय परिसर से अपनी कार से निकल रहे थे। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद काली स्कॉर्पियो सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने सौरभ को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और विधानसभा की ओर निकल गए।

अस्प्ताल में भर्ती

कॉलेज गेट पर मारपीट का वीडियो वायरल
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कॉलेज गेट के पास कुछ युवक सौरभ और उनके साथ मौजूद युवकों के साथ जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है।

मारपीट का वीडियो

सूचना मिलते ही पूरे शहर में नाकेबंदी
घटना की सूचना मिलने के बाद चतरा विधायक की ओर से राँची पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू कर दी गई।पुलिस की बढ़ती सक्रियता के बीच आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक सौरभ को विधानसभा इलाके के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सौरभ को अपने संरक्षण में लिया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।

सिटी एसपी बोले—‘अपहरण का नहीं, आपसी विवाद का मामला

मामले में सिटी एसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे किसी पेशेवर अपहरण गिरोह की वारदात मानने से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामला जान-पहचान वाले युवकों के बीच पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।पुलिस के अनुसार धुर्वा इलाके के कुछ युवकों के साथ सौरभ का पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार को भी फोन पर कहासुनी और कथित धमकी की बात सामने आई है। इसी विवाद के बाद मारपीट और जबरन गाड़ी में बैठाने की घटना हुई।

धुर्वा और बिरसा चौक इलाके के युवकों पर पुलिस की नजर
सूत्रों के मुताबिक, घटना में शामिल बताए जा रहे कई युवक धुर्वा और बिरसा चौक इलाके से जुड़ें हैं। पुलिस कई  युवकों को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है और मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।

पुलिस अब एमिटी यूनिवर्सिटी से लेकर विधानसभा मार्ग तक के CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और घटनाक्रम से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।

स्कॉर्पियो से ले जाते हुए

फिल्मी अंदाज’ में वारदात ने खड़े किए सवाल
कॉलेज गेट के पास कथित तौर पर मारपीट, फिर जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाना और पुलिस की नाकेबंदी के बाद रास्ते में छोड़कर भाग जाना पूरे घटनाक्रम को पुलिस ने गंभीरता से लिया है।पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह स्पष्ट होना बाकी है कि वारदात के पीछे कितने लोग शामिल थे, मारपीट की वास्तविक वजह क्या थी और सौरभ को किस उद्देश्य से गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया था।

सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया

इधर आरोपियों के द्वारा बेरहमी से मारपीट में घायल विधायक के पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज जारी है।वहीं विधायक,उनके परिजन और कई समर्थक अस्प्ताल पहुँचे हैं।

राँची में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में विधायक के बेटे का अपहरण, मचा हड़कम्प,स्कॉर्पियो-थार में आए थे बदमाश

error: Content is protected !!