खौफनाक…बेवफाई में कत्ल, कुल्हाड़ी से काटा सिर… फिर धड़ पर पेट्रोल डाल फूंक डाला;राँची पुलिस का बड़ा सनसनीखेज खुलासा..

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची से सटे बुंडू इलाके में हुए उस दिल दहला देने वाले ‘ब्लाइंड मर्डर’ की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है, जिसने पिछले 17 दिनों से पूरे पुलिस महकमे की नींद उड़ा रखी थी।बुंडू के सुमानडीह के घने जंगलों में मिले एक बिना सिर वाले, आधे जले हुए शव की जो दास्तान सामने आई है, उसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है।

​यह खूनी खेल किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर रचा था। पुलिस ने हत्यारे आशिक रमन को दबोच लिया है और उसकी निशानदेही पर तमाड़ थाना क्षेत्र में घने जंगलों से मृतक का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है।

इश्क, कत्ल और बेरहमी की खौफनाक वारदात

​पुलिस की तफ्तीश में जो सच बाहर आया है, वह किसी बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर फिल्म से भी ज्यादा भयानक है। मृतक की पहचान संजय लोहरा के रूप में हुई है। संजय की पत्नी का एक युवक रमन के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय इस अवैध रिश्ते के बीच में रोड़ा बन रहा था।रास्ते से हटाने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर संजय लोहरा की बेरहमी से हत्या कर दी।

पहचान मिटाने की क्रूर कोशिश: कत्ल करने के बाद भी जब दिल नहीं भरा, तो आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए कुल्हाड़ी से संजय का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव को सुमानडीह जंगल में ले जाकर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया, ताकि पुलिस कभी उसके हुलिए की पहचान न कर सके।

17 दिनों का सस्पेंस: बिना सिर के शव ने पुलिस को चौंकाया

​बीती 19 जून को जब बुंडू पुलिस ने सुमानडीह जंगल से एक अधजली लाश बरामद की, जिसका सिर गायब था, तो इलाके में सनसनी फैल गई। बिना सिर के लाश की शिनाख्त करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। हत्यारे सोच रहे थे कि वे कानून की आंखों में धूल झोंक चुके हैं, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी।

​तकनीकी शाखा और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने पलटी बाजी:

बुंडू पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR), तकनीकी इनपुट, घटनास्थल से मिले बारीक साक्ष्यों और फॉरेंसिक (FSL) टीम की मदद से जांच का जाल बुना। कड़ियां जुड़ती गईं और शक की सुई सीधे मृतक की पत्नी के कथित प्रेमी पर जाकर टिक गई।

जंगल खंगालकर निकाला ‘कटा हुआ सिर’

​लगातार 17 दिनों तक चली इस हाई-प्रोफाइल जांच के बाद पुलिस ने जब मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।​आरोपी की निशानदेही पर बुंडू डीएसपी, बुंडू और तमाड़ थाना प्रभारी के साथ भारी पुलिस बल और FSL की टीम तमाड़ क्षेत्र के आगरा और सुंदरडीह के जंगलों में पहुंची। वहां घंटों की मशक्कत के बाद झाड़ियों में छिपाकर रखा गया मृतक संजय का कटा हुआ सिर आखिरकार बरामद कर लिया गया।

 

​इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हत्याकांड के खुलासे के बाद से बुंडू, तमाड़ और पूरे बुंडू क्षेत्र सिर्फ इसी बात की चर्चा है। लोग इस बात से हैरान हैं कि कोई प्यार में इस कदर अंधा कैसे हो सकता है कि किसी की इतनी वीभत्स हत्या कर दे!

error: Content is protected !!