राँची पुलिस ने ब्राउन शुगर के 6 तस्कर को किया गिरफ्तार,मुख्य सरगना सोनू की तलाश जारी….

 

राँची।जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 23 अप्रैल को ग्राम सिलदिरी में छापेमारी कर 14.9 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।ओरमांझी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि सिलदिरी गांव में पेट्रोल पंप के पास एक कमरे में 5-6 लोग जमा होकर ब्राउन शुगर बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।जहां से कई पुड़िया में पैक ब्राउन शुगर बरामद की गई।सर्च अभियान के दौरान कमरे से मादक पदार्थ के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और खाली पाउच भी जब्त की गई, जिससे साफ है कि यहां नशे का कारोबार संगठित तरीके से चल रहा था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल अंसारी, जयप्रकाश कुमार महतो, गुलफान अंसारी, जावेद अंसारी, देवेंद्र महतो और शोएब अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी साहिल अंसारी ने खुलासा किया कि वे लोग रामगढ़ के सोनू सिंह से ब्राउन शुगर खरीदते थे और उसे छोटी-छोटी पुड़िया में पैक कर ओरमांझी और आसपास के इलाकों में बेचते थे।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!