राँची में एक मनचले पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी के साथ किया छेड़छाड़, महिला पुलिसकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

राँची। छेड़खानी करने वाले एएसआई को महिला पुलिसकर्मी के द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। बता दे की जैप 8 की महिला पुलिसकर्मी के साथ उसी बटालियन के एएसआई शत्रुघ्न सिंह ने छेड़छाड़ की थी. जिसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा रहा है कि एएसआई शत्रुघ्न सिंह महिला पुलिसकर्मी का पैर पकड़ कर माफी मांग रहे है, इसी बीच महिला पुलिसकर्मी ने एएसआई शत्रुघ्न को थप्पड़ मार दी।

कमरे में बुलाकर महिला पुलिसकर्मी के साथ की थी छेड़खानी:-

बताया जा रहा है कि सरकार की पहली वर्षगांठ पर जैप 8 के जवान प्रतिनियुक्ति पर रांची आए हुए हैं. और धुर्वा स्थित विस्थापित भवन में ठहरे हुए थे. इसी दौरान
एएसआई शत्रुघ्न सिंह ने महिला पुलिसकर्मी को फोन पर कहा कि मैं तुमको देखना चाहता हूं तुम आई हो या नहीं. जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी एएसआई शत्रुघ्न सिंह के रूम में गई जहां शत्रुघ्न सिंह ने महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने लगा.

राँची एसएसपी ने किया एएसआई को निलंबित:-

छेड़खानी किए जाने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत रांची के एसएसपी से की गई .रांची एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए एएसआई शत्रुघ्न सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, और आरोप गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश भी दिया है.