राजधानी राँची में महिला के चेहरे पर कालिख पोत मुहल्ले में घुमाया,पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो आरोपी को दबोचा… भेजा जेल..
राँची।राजधानी राँची में सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर कालिख पोत पूरे मोहल्ले में घुमाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।राजधानी राँची में महिला के साथ मारपीट और सार्वजनिक अपमान का ये सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले को लेकर 29 मार्च को महिला ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाया था।
पीड़िता सदर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहती हैं। उसने आरोप लगाया है कि 29 मार्च को पंकज कुमार नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जबरन उन्हें बाहर खींच लियाआरोपियों ने उन्हें और एक अन्य महिला को न सिर्फ चप्पल का माला पहनाया, बल्कि उसके चेहरे में कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया।हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने आरोपी पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज और सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी पंकज रविवार को उनके घर पहुंचा था।इस दौरान उनके बेटे और परिचितों पर वाहन चोरी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने गलत नीयत से उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की।
महिला के बयान पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज हुई। जिसके बाद मामले में कारवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया।पीड़ित महिला खूंटी जिले की रहने वाली है।महिला ने बताया कि उसके परिवार पर चोरी का आरोप लगाकर इस तरह का कृत्य किया गया है। उसे पूरे मोहल्ले में कालिख पोत कर घुमाया गया।

