पति के बगल में सो रही पत्नी की हत्या हो गई,पति का पता नहीं……पुलिस जाँच में जुटी है…

खूँटी।झारखण्ड खूँटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र की बाड़ीनिजकेल पंचायत के गेरने गांव के जोपनोटोला में पति के बगल में सो रही महिला बिरंग देवी (35 वर्ष) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे की है। इधर, घटना के संबंध में पति ने कहा कि वह नींद में था। हत्या कब और कैसे हुई, इसकी जानकारी उसे नहीं है। हालांकि उसने आशंक जताई है कि उसकी पत्नी की हत्या अज्ञात लोगों ने डायन होने के संदेह में की है। पति के अनुसार वह सुबह जब सोकर उठा तो देखा कि पत्नी का लहूलुहान शव पड़ा है। इसके बाद उसने घटना की जानकारी टोला के लोगों को दी। वहीं ग्रामीणों के साथ अड़की थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। ज्ञात हो कि गेरने से जोपनो की दूरी दो किमी है और वहां तक सड़क नहीं है, पगडंडी के सहारे गांव के लोग आते-जाते हैं। इस कारण घटना की जानकारी पुलिस को देर से मिली।