बोकारो के पेटरवार में बच्चा चोरी के शक में दो महिलाओं की पिटाई…जांच में जुटी है पुलिस..

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको में सोमवार देर शाम बच्चा चोरी की अफवाह का प्रकोप दो महिलाओं को झेलना पड़ा।दो अपरिचित महिलाओं को देख लोगों में बच्चा चोरी की अफवाह फेल गयी।देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। लोगों मे हाथापाई भी की। इसी बीच हंगामा को देखते हुए कुछ ग्रामीणों ने मोर्चा संभालते हुए दोनों महिलाओं को पास के घर में घुसाकर बचाया।

जानकारी खेतको मुखिया अनवरी खातून, पूर्व मुखिया मो शब्बीर,चौकीदार मुख़्तार अंसारी व समाजसेवी कपिलदेव नायक को दी गयी।पूर्व मुखिया ने पेटरवार पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पहुंची ओर दोनों महिलाओं को अपने साथ थाना ले गयी। ग्रामीणों व महिलाओं ने बताया की दोनों महिला ओडिशा के रहने वाली है। वे दोनों होसिर व खेतको के दो युवकों से मिलने पहुंची थीं। लेकिन किसी ने अफवाह फैला दी की वे बच्चा चोर हैं।इसके बाद काफी लोग जुट गये।दोनों महिलाओं के अनुसार उनके साथ मारपीट भी हुई।

इस मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि खेतको में दो महिलाओं से साथ हुई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची।दोनों महिलाओं को सुरक्षित थाना लाया गया है। पुलिस पूरी गंभीरता से पड़ताल में जुटी है।

error: Content is protected !!