झारखण्ड:होमगार्ड अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप, एसीबी से शिकायत

राँची। गृह रक्षा वाहिनी कोडरमा के कैलाश यादव ने पुलिस मुख्यालय की स्थापना शाखा के निरीक्षक अनुज कुमार, रीडर सूरज प्रकाश सिंह, होमगार्ड डीजी के रीडर दीपक कुमार और निरीक्षक संजय सिंह पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। कैलाश यादव ने इसकी शिकायत एसीबी डीजी से की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि उनकी शिकायत की जांच एसीबी से खुद कराने के बजाय होमगार्ड मुख्यालय को दी गई है, जबकि आरोप मुख्यालय के ही अधिकारियों पर है। आग्रह किया गया है कि एसीबी अपने स्तर से जांच कराए।

error: Content is protected !!