Jharkhand:कार में सवार दो महिला डॉक्टर की अपहरण की कोशिश,एक युवक पकड़ा गया,पुछताछ जारी,जाँच में जुटी है पुलिस

धनबाद।जिले के निरसा में जीटी रोड पर मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे धनबाद आ रहीं दो महिलाओं की स्विफ्ट कार का आल्टो कार पर सवार युवकों ने अपहरण के मंसूबे से पीछा किया। पुलिस को देखते ही तीन युवक भाग निकले, जबकि एक युवक कार के साथ पकड़ा गया। पश्चिम बंगाल से दो महिला डॉक्टर और एक चालक स्विफ्ट कार से धनबाद जा रहे थे।पकड़ा गया युवक पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।वहीं रात में शिकायत करने वाली दोनों महिलाओं को घर जाने दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिलाएं काफी नर्वस थीं। पुलिस के अनुसार महिला कभी खुद को रेलवे अस्पताल का स्टाफ तो कभी रेलवे कॉलोनी निवासी बता रही थी। निरसा चौक पार करते ही आल्टो कार उनकी गाड़ी का पीछा करने लगी। स्विफ्ट कार चालक तेज गति से गाड़ी चलाने लगा। तेतुलिया मोड़ के पास पुलिस गश्ती दल को देख स्विफ्ट चालक ने पुलिस को जानकारी दी। इतने में आल्टो कार भी पहुंच गई और स्विफ्ट के आगे खड़ी कर दी गई। उन्होंने महिला डाक्टर को कब्जे में लेना चाहा। इतने में पुलिस को देख तीन युवक भाग निकले जबकि एक पकड़ा गया।

पुलिस ने आल्टो कार को जब्त कर लिया। पकड़ा गया युवक निरसा के भालजोरिया का निवासी है।इधर निरसा पुलिस का कहना है आल्टो कार सवार युवक नशे में थे। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। स्विफ्ट कार में दो महिला और एक चालक थे।