उपायुक्त राँची के निर्देश से युद्ध स्तर पर हो रहा डोर टू डोर सर्वे कार्य, 13 दिनों में 10 लाख लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग

राँची। राँची जिला में पिछले 13 दिनों में करीब 10 लाख लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निर्देशानुसार एंटीजन टेस्ट अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर बनाई गई टीम ने 999753 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की। 21 मई – 02 जून 2021 तक इन सबकी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई।

33135 लोगों की RAT जांच, 195 मिले पॉजिटिव

रांची जिला के सभी प्रखंडों में 999753 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 33135 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, इनमें 195 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए जबकि 32940 लोग नेगेटिव पाए गए।

21 मई- 02 जून तक विभिन्न प्रखंडों में स्क्रीनिंग/ RAT जांच निम्न है:-

  1. अनगड़ा – 48043/5018
  2. बेड़ो – 59962/1068
  3. बुंडू – 51242/2326
  4. बुढ़मू – 62501/883
  5. चान्हो – 88926/1940
  6. इटकी – 19436/327
  7. कांके – 108773/1833
  8. खलारी – 27168/3974
  9. लापुंग – 32712/991
  10. मांडर – 63146/1216
  11. नगड़ी – 40657/529
  12. नामकुम – 67507/1395
  13. ओरमांझी – 62691/1726
  14. राहे – 41247/1614
  15. रातू – 70148/2980
  16. सिल्ली – 61977/2036
  17. सोनाहातू – 28238/910
  18. तमाड़ – 65379/2369

आपको बताएं कि रांची जिला में गांव में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कम्युनिकेशन प्लान बनाया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई है। एक टीम घर-घर सर्वे और जांच कर संक्रमित की पहचान कर उन्हें कोविड केयर सेंटर अथवा होम आइसोलेशन में रखने का कार्य कर रही है। टीम को जांच के बाद गंभीर लक्षण वाले संक्रमित व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का निदेश दिया गया है।