जमशेदपुर: अपराधियों ने कार सवार युवक पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की,घायल युवक अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी है पुलिस..

 

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत उलीडीह ओपी इलाके में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक कार सवार युवक विक्की सिंह राजपूत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह घटना उमा टिफिन के पास हुई।हमले के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें विक्की को तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग से उसकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।इस हमले के पीछे एक पुराना विवाद कारण बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले विक्की का लल्ला नामक युवक से विवाद हुआ था। पुलिस इस रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एमजीएम अस्पताल में भर्ती घायल विक्की से पूछताछ भी की।फिलहाल विक्की का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

error: Content is protected !!