80 दिन बाद खुला दोहरे हत्याकांड का राज:शराब पीने के दौरान ने 1300 रुपये के लिए पहले दोस्त की हत्या की,फिर पैसा बंटवारे के लिए दूसरे युवक की भी हत्या कर दी..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में मात्र 1300 रुपए के एक लिए एक युवक ने अपने ही दो दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी।युवक ने शराब के नशे में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।बता दें 16 जनवरी को चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा में शंकर राम नामक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। उसी दिन टाउन थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला में रेलवे ट्रैक के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। दोनों मामले में चैनपुर और टाउन थाना में एफआईआर दर्ज किया गया।

इन दोनों हत्याकांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। एक ही व्यक्ति के द्वारा दोनों हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के रहने वाले आरोपी चुनमुन चौधरी उर्फ अजीत चौधरी को गिरफ्तार किया।एसपी ने बताया कि दोनों मामले में अलग-अलग एफईआईआर दर्ज हुए थे और दोनों का अलग-अलग अनुसंधान हो रहा है।अज्ञात शख्स की पहचान नहीं हो पाई है।रेलवे स्टेशन के इलाके में उसे करिवा या छोटू कहकर पुकारते थे लेकिन उसका पता के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) एवं पुलिस निरीक्षक (सदर अंचल) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर संदिग्ध चुनमुन चौधरी उर्फ अजित चौधरी (उम्र 25 वर्ष), पिता-स्व0 बिहारी चौधरी, निवासी-कल्याणपुर, थाना-चैनपुर, जिला-पलामू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक-15.01.2026 को वह मजदूरी के बाद डालटनगंज रेलवे स्टेशन के समीप करीवा उर्फ छोटू एवं शंकर राम के साथ नशा कर रहा था। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि शंकर राम के पास पैसा है, लेकिन वह खर्च नहीं कर रहा है। इसके बाद अभियुक्त ने करीवा के साथ मिलकर शंकर राम को रैनीबांध क्षेत्र में ले जाकर उससे ₹1300 लूट लिए एवं पहचान उजागर होने के डर से पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी तथा शव को जलाने का प्रयास किया। इसके उपरांत दोनों अभियुक्त रेलवे स्टेशन की ओर लौटे, जहां आपसी विवाद के दौरान करीवा उर्फ छोटू द्वारा धमकी दिए जाने पर चुनमुन चौधरी ने उसे भी रेलवे पुल के पास ले जाकर पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी और शव को छिपाने का प्रयास किया। अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त के निशानदेही पर मृतक शंकर राम का पर्स, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो बरामद किया गया है। अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस पूरे मामले में डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।पुलिस की छापेमारी अभियान में डीएसपी राजीव रंजन, इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

error: Content is protected !!