जमशेदपुर:यूसिल कर्मी के पिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी

 

जमशेदपुर। झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले में यूसिल कर्मी संजय श्रेष्ठ के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ (80) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना राखा कॉपर कॉलोनी स्थित पुराने नर्सरी स्कूल परिसर की बताई जा रही है, जहां अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार रतन बहादुर श्रेष्ठ बीते रात किसी काम से जादूगोड़ा से राखा कॉलोनी आए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। सुबह आसपास के लोगों ने नर्सरी स्कूल परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा।मौके पर एक घायल महिला भी मौजूद थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत जादूगोड़ा थाना को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच। जादूगोड़ा थाना के एसआई प्रीतम राज अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।घायल महिला से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात हमलावर की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

error: Content is protected !!