Ranchi:रिम्स की जमीन फर्जी तरीके से बेचने के मामले में एसीबी ने ब्रोकर, पावर अटॉर्नी होल्डर समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार…
राँची।रिम्स जमीन पर अतिक्रमण मामले में एसीबी ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ब्रोकर, पावर अटॉर्नी होल्डर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कार्तिक बढाईक, राज किशोर बढाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा शामिल है गलत तरीके से जमीन खरीद बिक्री करने मामले में संलिप्तता पाए जाने के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की है।बता दें इससे पहले एसीबी में सीओ समेत कई प्राधिकारियों को बुलाकर पूछताछ कर चुकी है।
रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में एसीबी ने पांच जनवरी को प्राथमिक की दर्ज कर ली थी।झारखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में मंत्रिमंडल निगरानी एवं सचिवालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में पांच जनवरी को प्राथमिकी दर्ज की है।जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है,उनमें राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (रिम्स) राँची प्रबंधन, राजस्व कार्यालय राँची,राँची नगर निगम, निबंधन कार्यालय राँची, रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी (रेरा),राँची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के पदाधिकारियों, कर्मियों व अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं।अब एसीबी रिम्स की जमीन का निबंधन करने वाले,म्यूटेशन करने वाले अधिकारियों, कर्मियों, उक्त जमीन पर अपार्टमेंट खड़ी करने वाले बिल्डर,जमीन माफिया आदि के विरुद्ध अपनी जांच तेज करेगी। फिलहाल, सभी अज्ञात हैं. जांच में चिह्नित सरकारी अधिकारियों-कर्मियों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में भी जांच होगी।
बता दें हाई कोर्ट के आदेश के बाद रिम्स की जमीन पर बने चार मंजिले मकान व अन्य अवैध अतिक्रमण को हाल ही में प्रशासन ने हटाया है। जिन मकान, अपार्टमेंट को तोड़ा गया है उनके मालिकों के नाम से निबंधन भी हुआ था, उसका दाखिल खारिज भी हो गया था और बैंक से ऋण लेकर लोगों ने अपना घर, मकान बनवाया था।

