Ranchi:गलत साईड से आ रही ट्रेलर ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर,ट्रेलर चालक की मौत..
राँची।जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत बडा़म ढीपा टोली रिंगरोड में हुई ट्रक व ट्रेलर की भीषण टक्कर में ट्रेलर के चालक राम उदय कुमार (33) की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक राम उदय भैरों भूप सितामढी़ बिहार निवासी चंदेश्वर राय के बेटे थे।जानकारी के अनुसार रिंगरोड होते हुए रामपुर से टाटीसिलवे की और आ रही ट्रेलर ग़लत साईड में चल रही थी।ढीपा टोली में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (सीजी14एमजी0175) से टक्कर हो गई।टक्कर में दोनों वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व ट्रेलर में लदा लोहा पत्ती रोल सड़क पर गिर गया एवं चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

