पलामू:गांजा तस्कर के घर छापेमारी कर पुलिस ने गांजा और नकदी किया बरामद, आरोपी पिता-पुत्र फरार

पलामू।जिले के पांकी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांकी थाना क्षेत्र के दुबइया माड़न गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और नकद रुपए बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मुख्य आरोपी और उसका पुत्र मौके से फरार होने में सफल रहे।

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लेस्लीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। सूचना थी कि दुबइया माड़न निवासी अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे अपने घर से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की खरीद-बिक्री का धंधा कर रहा है।
पुलिस दल ने जब अनुज सिंह के घर पर छापेमारी की, तो वहां से अलग-अलग पॉलिथीन में रखा कुल 6.608 किलोग्राम गांजा।
विकास कुमार (अनुज सिंह का पुत्र) के कमरे की अलमारी से ₹1,99,500 नकद बरामद हुए।

छापेमारी के दौरान आरोपी अनुज सिंह और उसका पुत्र विकास कुमार घर से भागने में सफल रहे। पुलिस ने पांकी थाना कांड संख्या 74/2026 दर्ज करते हुए NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के साथ पु०अ०नि० रविन्द्र राहुल साय, पु०अ०नि० रंजीत कुमार, स०अ०नि० मृत्युंजय महतो और सशस्त्र बल के जवान शंकर राम, अरबिन्द कुमार रबि, दीपक कुमार, तारा कुमारी एवं प्रियंका कुमारी शामिल थे।पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!