राँची में बहू ने ससुर की कर दी हत्या ! सीसीटीवी ने खोला राज,पुलिस ने बहू को हिरासत में लिया,पूछताछ जारी…

राँची।राजधानी राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है।यहां एक बहू ने अपने ही ससुर की तकिए से मुंह/गला दबाकर हत्या कर दी।इस घटना से मुहल्ले में हड़कम्प मच गया है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, विद्यानगर निवासी डॉ केपी गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी।शुरुआती जांच और घर में लगे सीसीटीवी,सदस्यों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर पुलिस का शक बहू की ओर गया।पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो महिला की करतूत समाने आ गई।कड़ाई से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि बहू और ससुर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।घटना के वक्त घर में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर बहू ने बेड पर सोये अपने ससुर पर हमला कर दिया और तकिए से उनका मुंह दबा दिया जिससे दम घुटने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।घटना शनिवार दिन का है।जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।घटना में सिर्फ महिला है या कोई और भी है जांच जारी है।जानकारी देते परिजन

मृतक के दामाद ने झारखण्ड न्यूज को बताया कि उन्हें कल सूचना मिली कि उनके ससुर की मौत हो गई है।कैसे हुई ये नहीं बताया गया।सूचना मिलने के बाद वे पत्नी को लेकर गया से राँची रात में पहुँचे।उन्होंने बताया कि मृतक डॉ केपी गुप्ता होमियोपैथी के नामी डॉक्टर थे।लेकिन पैरालाइसिस के कारण कुछ महीनों से ससुर बेड पर ही रह रहे थे।बताया कि शनिवार को बहू निकिता ने जब सास बेटे को दोपहर का खाना पहुँचाने रातू रोड गलेक्सिया मॉल के पास दुकान में गई।तभी बहू निकिता ने ससुर की हत्या कर दी।बताया कि बेटे ने पिता के रूम में सीसीटीवी लगाया था।कल दोपहर में जब सीसीटीवी को देखा तो सीसीटीवी बंद आ रहा था।शंका होने पर माँ बेटा घर पहुँचे।जहां पिता का शव बेड पर पड़ा था।वहीं बहू निकिता ने सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दी थी।बताया की रात में जब वे राँची पहुँचे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और सीसीटीवी फुटेज देखा तो शक बहू पर गया और पुलिस ने महिला का हिरासत में लिया।दामाद ने बताया कि घटना के बाद  महिला ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी नष्ट करने की कोशिश की लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी का फुटेज महिला के पति के मोबाइल में रिकार्ड हो गया है।वहीं तकिया के खोली को भी धो दी।और घटना के वक्त जो कपड़े महिला ने पहनी थी।उसे भी धो दी।

 

 

 

error: Content is protected !!