गढ़वा पुलिस के हत्थे चढ़ा 7 कुख्यात अपराधी,भारी मात्रा में हथियार बरामद,किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था..

गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला स्थित सरस्वतीया नदी के किनारे छापामारी कर सात कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।ये अपराधी एक अर्धनिर्मित मकान में बैठकर लूट की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया।उसके बाद गढ़वा थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला स्थित सरस्वतीया नदी के किनारे एक विशेष अभियान चलाकर सात अपराधियों को दबोच लिया गया। ये सभी अपराधी एक अर्धनिर्मित मकान में छिपकर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की अंतिम रणनीति तैयार कर रहे थे।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।उन्होंने स्वीकार किया कि उनका गिरोह आज ट्रेन से उतरने वाले एक व्यक्ति को निशाना बनाकर लूटपाट करने की फिराक में था।हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनकी इस योजना को विफल कर दिया।पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं,जिसमें 4 देश कट्टा, 4 जिंदा गोली,6 स्मार्टफोन 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

पकड़े गए अपराधियों में जेल से छूटा कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी मुख्य सरगना बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी,प्रिंस कुमार,आकाश कुमार दुबे,पवन कुमार चंद्रवंशी,इनायत सिद्दीकी उर्फ ढिबरी,वैभव केशरी,संतोष सोनी है।पुलिस अब इन सभी अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

सफल छापेमारी के लिए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव कुमार मंडल, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र जवान शामिल थे।फिलहाल पुलिस इन सभी अपराधियों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि इनके अन्य संपर्कों और पूर्व की घटनाओं में संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

error: Content is protected !!