Ranchi:वाहन से कुचलकर हत्या मामले में आरोपी रोशन प्रसाद को कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
4 जनवरी की रात डिस्को बार के बाहर हुए विवाद में युवक अंकित सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद रोशन प्रसाद को अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। अपर न्यायायुक्त की अदालत ने उसके द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया, और वह घटना के बाद से जेल में है।
राँची।राँची के लालपुर में 4 जनवरी की रात डिस्को बार के बाहर हुए विवाद में युवक अंकित सिंह को वाहन से कुचलकर हत्या किए जाने के आरोप में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को अदालत ने जमानत देने से इनकार किया है। अपर न्यायायुक्त की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका उसके आरोपों को देखते हुए खारिज कर दी। वह घटना के बाद से ही जेल में है। इससे पूर्व इसी मामले में रणदीप सिंह की याचिका खारिज हो चुकी है।

