जमीन विवाद में गोलीबारी,गांव में बिछ गई लाशें,गोलीबारी में 6 की मौत,3 घायल…

मध्यप्रदेश के चंबल के मुरैना में जमीन विवाद में भयकंर खूनी संघर्ष हुआ है। यहां दो पक्षों में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल है।वहीं घायलों और शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बता दें कि दोनों ही पक्षों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। औऱ इसे लेकर साल 2011 में भी एक की हत्या हो चुकी है।

दरअसल ये पूरा घटना मुरैना ज़िले के पोरसा के ग्राम लेपा में हुआ है। जहां दो पक्षों में भीषण गोलीबारी हुई।इसमें 6 लोगों की मौत हो गई।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंद्र सिंह के घर पर हमला बोल दिया।अब इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।गोलिया चलने से पहले दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। इसके बाद धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी।

गोलीकांड के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।एएसपी राय सिंह नरवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी। अब सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

फायरिंग कर हत्या करने के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गए। साथ ही गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि अभी आरोपी खेतों व बीहड़ों में छिपे हो सकते हैं।

बताया जाता है कि लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। भिड़ोसा गांव के ही डकैत पान सिंह तोमर थे। जिनके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बने थे। खासबात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर यानि लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।

दिमनी विधायक का गांव भी भिड़ोसा

दिमनी के विधायक रविंद्र तोमर का गांव भी लेपा गांव के पास भिड़ोसा है। इसी गांव के डकैत पान सिंह तोमर थे। इसलिए भी ये गांव जिले में अपनी पहचान रखता है।