अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत

 

लातेहार।जिले के चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ स्थित चंदवा थाना क्षेत्र में डेढ़टंगवा घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा में एक चालक की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार सरिया लोड एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक चालक वाहन में ही फंस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस वहां पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

error: Content is protected !!