#Lockdown: गुमला से चले दो दिनों से भूखे प्यासे ट्रक चालक को राँची में मिला देवेंद्र नाम का देवदूत, अपनी टिफिन देकर बुझाई चालक की भूख और प्यास।

राँची। आज पूरे देश मे कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचाव के लिए 14 अप्रेल तक लॉक डाउन की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में बहुत से लोग कई जगह फंसे हुए हैं। लॉक डाउन के कारण सड़को पर जहां वाहन नहीं हैं तो वैसे लोगों मजदूरों को खाने पीने के भी लाले पड़े हुए हैं। अपने घरों में परिवार के साथ लॉक डाउन के दौरान घर में रह रहे हैं। वैसे में राँची पुलिस के जवान दिन रात सड़कों पर रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं। सामान खरीद रहे लोगों को लाइन लगा रहे हैं। सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए दुकानों के आगे घेरा बना रही हैं। साथ ही राँची पुलिस जरूरतमंदों को भोजन देकर भी सहयोग कर रही हैं। सड़क पर रात गुजारने वाले गरीब लोगों को पुलिस के जवान खाना देते देखे जा रहे हैं।

इसी कड़ी में यह घटना झारखण्ड की है, जहां मोतिहारी के रहने वाले अरज कुमार दुबे नाम के एक ट्रक चालक गुमला के एक व्यक्ति का दस चक्का ट्रक चलाता था। लॉक डाउन होने के कारण उस चालक को उसके ट्रक मालिक ने ट्रक खड़ा करवा गुमला से बिना पैसे दिए ही बेसहारा छोड़ दिया। ऐसे में ट्रक चालक गुमला से पैदल ही घर मोतिहारी के लिए निकल पड़ा। दो दिनों में भूखे प्यादे राँची पहुँचा। जहां राँची पुलिस के ट्रैफिक विभाग के एक देवदूत की नजर उस असहाय भूखे ट्रक चालक पर पड़ी। वह देवदूत कोई और नहीं, खुद देवेंद्र सिंह थे। जी हाँ वही देवेंद्र सिंह जो राँची यातायात पुलिस में एएसआई हैं।ट्रैफिक एएसआई देवेंद्र सिंह ने भूखे ट्रक चालक को अपनी टिफिन खिलाकर उसकी भूख मिटाई। खाना खिलकर उसको डीसी आफिस भेज दिया गया। शायद वहां से कोई प्रबंध हो सके जाने का या रहने के लिए।

देवेंद्र सिंह को पहले भी अपने अच्छे कामों के लिए पूरे राँची भर में जाना जाता रहा है। अपने कर्म के प्रति निष्ठावान और जनता के लिए इनकी व्यवहार कुशलता हमेशा ही इन्हें अखबारों की सुर्खियों में लाता रहा है। वैसे तो राँची के कई थानेदारों ने सार्वजनिक रूप से गरीबों को बांटे जाने वाले भोजन के लिए भी चंदा दे रहे हैं। कई पुलिसकर्मी सड़क पर घूमने वाले बेसहारा और लाचार लोगों को अपना खाना भी दे दे रहे हैं। लेकिन इस कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति की बात ही निराली है।

पहले भी कई लोगों के जान बचा चुके हैं देवेंद्र

एएसआई देवेंद्र सिंह राजधानी राँची के कांटा टोली, हिनू, बिरसा चौक, सुजाता चौक जैसी महत्वपूर्ण और व्यस्ततम ट्रैफिक पोस्ट पर अपनी सेवा दे चुके हैं। फिलहाल राजधानी के रातू रोड ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात हैं। उनके द्वारा किये गए लगभग सैकड़ों मानवीय कार्यों ने जाने कितनों की जान बचाई है। राजधानी में पुलिस विभाग में एएसआई देवेंद्र सिंह का नाम एक ईमानदार और व्यवहारिक पुलिसकर्मी के रूप में जाना जाता है। इनके सुकर्मों के कारण ही राज्य के डीजीपी समेत राजधानी के कई जाने मने हस्तियों के साथ साथ कई संस्थाओं द्वारा समय समय पर सम्मानित किए जाते रहे हैं।