केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के लापता हुए वैज्ञानिक का नहीं मिला कोई सुराग.

धनबाद: 20 मार्च से लापता हुए केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान के वरीय तकनीकी अधिकारी रुबेन मुर्मू का कोई सुराग नहीं मिला है.बता दे कि रुबेन मुर्मू संस्थान परिसर से ही रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए हैं. हालांकि अब तक यह पुष्टि नहीं हो पाया कि उनका अपहरण हुआ है या वे खुद कहीं चले गए हैं. उनकी सुरक्षा को लेकर परिजन और संस्थान के वैज्ञानिक चिंतित हैं.

बरटांड केंपस से लापता हुए हैं रूबेन मुर्मू:-

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद में केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान दो केंपस है. एक धनबाद के बरटांड में है और दूसरा केंपस झरिया इलाके के डिगवाडीह में स्थित है.वैज्ञानिक रूबेन मुर्मू बरटांड केंपस से लापता हुए हैं.वैज्ञानिक रूबेन मुर्मू, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, सीएसआईआर-केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान में लगभग 20 वर्षों से कार्यरत हैं.

लापता होने के पीछे की स्थिति स्पष्ट नहीं:-

वैज्ञानिक रूबेन मुर्मू के लापता होने के पीछे की स्थिति अबतक स्पष्ट नहीं हो पाई है कि उनका अपहरण हुआ है या वह खुद अपने मर्जी से कहीं गए हैं.लेकिन उनसे किसी प्रकार का कोई संपर्क अब तक नहीं हो पाया है. रुबेन मुर्मू धनबाद में अपनी पत्नी के साथ रहते थे.पत्नी ने धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.