राँची के चुटिया में पॉवर चौक के पास ज्वेलरी दुकानदार और युवकों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

 

राँची। चुटिया थाना क्षेत्र के पॉवर चौक के पास बुधवार रात करीब 9 बजे ज्वेलरी दुकानदार और स्थानीय कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि ज्वेलरी दुकान संचालक और चुटिया नायक टोली के कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहसबाजी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दुकान में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आ रही है।

घटना में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि घायलों की पहचान और उनकी चोटों की स्थिति के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।मारपीट की सूचना मिलते ही चुटिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराया तथा पूरे मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।वहीं घायलों को अस्प्ताल भेजा है।

फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर भी मामले की पड़ताल की जा रही है।पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इलाके में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

error: Content is protected !!