Ranchi:डोरंडा थाना क्षेत्र में दो घरों में ताला तोड़कर लाखों की चोरी…

डिबडीह में ताला तोड़ 1.5 लाख की चोरी

राँची।डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह में ताला तोड़ डेढ़ लाख रुपए मूल्य के जेवरात की चोरी हुई है। इस संबंध में डिबडीह के दाउद नगर निवासी जीतनी कुजूर ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 12 दिसंबर को दिन के दो बजे जब वह घर आई तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर अलमीरा में रखे जेवरात गायब है।

डोरंडा प्रगति बिहार में 3.25 लाख की चोरी

दूसरी घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के न्यू अल्कापुरी प्रगति बिहार में 3.25 लाख रुपए की चोरी हुई है। इस संबंध में जोलेन तिग्गा ने डोरंडा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 13 दिसंबर को 6.30 बजे जोलेन तिग्गा जब अपने कार्यालय से घर आई तो पाया कि मेन गेट का ताला खुला हुआ है। ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमीरा में रखा सामान बिखरा हुआ था। अलमीरा में रखा 3.25 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और एक लैपटॉप गायब थे। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।