Ranchi:युवक की हत्या करने पहुँचा था अपराधी,पहली फायरिंग में पिस्टल ने दे दिया धोखा,बच गई युवक की जान,दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार…

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हत्या करने पहुंचे दो अपराधी को अरगोड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में हरमू निवासी ठाकुर धर्मेंद्र सिंह उर्फ बबलू और रविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह शामिल है। शुक्रवार को सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि 14 दिसंबर की रात को हरमू इमली चौक के समीप वीर कुवंर सिंह चौक पर एक काले रंग की बुलेट पर आकर दो लोग पिस्टल लहरा रहे थे। इनके द्वारा फायरिंग भी की गई।आसपास के लोगो ने इसकी सूचना अरगोड़ा थाना की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची तो उन्हें देख दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ा। पुलिस को ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के कमर से लोडेड देसी पिस्टल मिला। उक्त पिस्टल के चैंबर में एक फंसा हुआ खोखा भी मिला। इनके पॉकेट से पुलिस ने दो मैग्जीन, 6 कारतूस, एक खोखा, दो मोबाइल व एक बाइक भी बरामद किया।

पुलिस को आरोपी ने बताया कि दोनों संजीत कुमार मिश्रा नाम के युवक की हत्या करने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। दोनों ने पुलिस को बताया कि हरमू चौक पर संजीत कुमार मिश्रा से इनकी लड़ाई हुई थी। इसके बाद ही दोनों ने योजना बना के संजीत की हत्या के इरादे से वहां पहुंचे थे। दोनों ने संजीत के घर पर फायरिंग भी की। लेकिन उनका पिस्टल फंस गया और वे दोबारा गोली नहीं चला सके। इसलिए उसकी जान बच गई।

इनकी गिरफ्तारी में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार, दारोगा अनिमेष शान्तिकारी,कृष्णा कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।