राँची में 26 वर्षीय महिला का संदिग्ध शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में पुलिस जांच में जुटी

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के घाटरोड केतारी बगान स्थित एक घर में शनिवार शाम 26 वर्षीय महिला का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ।सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार को एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने करीब दो घंटे तक कमरे में जांच और साक्ष्य एकत्र किए।मृतका की पहचान खलारी निवासी स्वर्गीय राम पुकार गुप्ता की पुत्री पूजा गुप्ता के रूप में हुई है। मकान मालिक मनी साहू ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। शव और कमरे की स्थिति देखकर शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई हो,हालांकि मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान कमरे से खून, फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए हैं ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जा सके। बताया जा रहा है कि पूजा अपने पति से अलग रहती थी।पूरे मुहल्ले में शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई है। चुटिया पुलिस और एफएसएल टीम मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह हत्या है या आत्महत्या।

इधर मकान मालिक मणि साहु ने बताया कि ढेड़ महीने पहले एक युवक के साथ महिला रहने आयी थी।आधार कार्ड और जरूरी कागजात के बाद दोनों को किराए में रहने दिए थे।फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

error: Content is protected !!