सिमडेगा:भारतीय स्टेट बैंक के लेडीज क्लब के द्वारा महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के माता पिता को किया सम्मानित,बैंक ने 66 वाँ स्थापना दिवस मनाया

सिमडेगा।भारतीय स्टेट बैंक ने गुरूवार को 66वां स्थापना दिवस मनाया। मौके पर एसबीआई लेडिज क्लब के द्वारा जिले की हॉकी स्टार सलीमा टेटे के घर जाकर उसके माता पिता और परिजनो को सम्मानित किया गया। भारतीय ओलपिंक टीम के शामिल सलीमा टेटे के गांव बड़कीछापर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीणा सिंह, मुख्य प्रबंधक पल्लवी प्रियदर्शी, नीतु वर्मा, सिमडेगा शाखा के मुख्य प्रबंधक एके मांझी, सुभाष होरो, राजेश तिग्गा उपस्थित थे।

मौके पर अतिथियो ने कहा कि टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम में खेलने वाली भारतीय महिला टीम में जिले की बेटी सलीमा टेटे के चयन से पूरा राज्य गौरवान्वित है। स्टेट बैंक परिवार गुरूवार को सलीमा के घर पहुंच उसके माता पिता को सम्मानित कर अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया।मौके पर अधिकारियो ने सलीमा के माता पिता को बधाई देते हुए कहा कि सलीमा के कारण पुरे विश्व में सिमडेगा का नाम रौशन हुआ है। इससे पूर्व गांव वालो ने पारंपरिक तरीके से गांव में अतिथियो का स्वागत किया। मौके पर सुचिता मिंज, राजकुमार, दीपक तपादार आदि उपस्थित थे। इसके बाद स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए पार्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।प्रोत्साहन रूप में हॉकी खिलाडी को दिया एक लाख का चेक।


एसबीआई लेडिज क्लब के द्वारा सलीमा टेटे के माता पिता को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावे प्रोत्साहन के रूप में क्लब के ओर से एक लाख रूपये का चेक और प्रस्ति पत्र भी दिया गया। मौके पर महिला अधिकारियो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दौर में देश के विकास के लिए महिलाएं हमेशा आगे है। उन्होने पुरे गांव वालो को शुभकामना देते हुए बधाई दी।