गिरिडीह:पुलिस ने नक्सलियों द्वारा पुलिया के नीचे लगाए गए 10 किलो का 4 आईईडी बम बरामद किया

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह पुलिस नक्सलियों के खिलाफ जंगल में लगातार अभियान चला रही है।बृहस्पतिवार को इसी क्रम में पुलिस ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम करते हुए आईईडी बरामद किया है।बताया गया कि एसपी अमित रेणु को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मधुबन थाना क्षेत्र स्थित करमगडडा मोड़ से ठेसापुली जाने वाली सड़क से लगभग 1.5 किलोमीटर दूरी पर सड़क के किनारे एक छोटा पुल में लगभग 10 किलो का चार आईडी बरामद किया गया है। आईईडी को जप्त करने के बाद सुरक्षित उसे डिफ्यूज किया गया। जंगल में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है l

जानकारी के अनुसार गिरिडीह एसपी अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मार्ग पर सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए माओवादियों ने बम प्लांट किया था। लेकिन उनके मंसूबे फेल कर दिया। गिरिडीह के एएसपी अभियान गुलशन तिर्की और सीआरपीएफ कमांडेंट राजवर्धन राठौर के नेतृत्व में आज नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिया के नीचे से आईईडी बरामद किया गया।