राँची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया….

राँची।राजधानी राँची में केंद्रीय सरना समिति,सरना सदान मुलवासी मंच,चडरी सरना समिति,बिरसा यूथ ऑर्गेनाइजेशन,बिरसा विकास जन कल्याण समिति,के संयुक्त आयोजन समितियों के द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक में सरहुल मिलन समारोह संपन्न हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त आयोजन समिति के द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम का मंच संचालन सरना सदान मुलवासी मंच के संस्थापक कुमोद कुमार वर्मा ने किया। इस कार्यक्रम का शुरुआत अतिथियों का स्वागत सरई फुल खोसकर एवं आदिवासी परंपरागत तरीके से मंच उद्घाटन मुख्य पहान श्री जगलाल पहान के द्वारा की गई। सभी अतिथियों को सरना अंग वस्त्र (गमछा) बैच एवं सरहुल मिलन समारोह का प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। मुख्य पहान श्री जगलाल पहान ने कहा कि महा पर्व सरहुल की पूजा कर प्रकृति का आभार प्रकट करते हैं। प्रकृति पूजा सरहुल के पश्चात ही हम आदिवासी जन नए साग सब्जी फल फूलों का सेवन करते हैं गेहूं के कटाई कर खेतों में जोताई कोड़ाई एवं बुवाई का कार्य प्रारंभ किया जाता है। सरहुल नव वर्ष नवजीवन एवं सुख समृद्धि का आगमन है।केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने सरहुल मिलन समारोह के अवसर पर कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासियों की धर्म संस्कृति रिती रिवाज एवं रूढ़िवादी प्रथा को आने वाली पीढ़ी को बताना है। आदिवासियों की धार्मिक सामाजिक जमीन से लेकर पूर्वजों द्वारा दी गई व्यवस्था पर आज लगातार एवं जोरदार हमला हो रहा है।

आदिवासी समाज के ही दलाल जैसे लोग राष्ट्र विरोधी ताकतों से मिलकर आदिवासी को समाप्त करना चाहते हैं। आने वाले पीढ़ी को ऐसे लोगों को पहचानने एवं समझने की जरूरत है श्री बबलू मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार को आदिवासियों का प्रकृति धार्मिक एवं सांस्कृति पर्व सरहुल को राजकीय पर्व की घोषणा करना चाहिए ताकि झारखंड के आदिवासी का महापर्व सरहुल का महत्त्व देश विदेश के लोग भी प्रकृति धार्मिक सांस्कृतिक पर्व सरहुल के बारे जान सके।

सरना सदन मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने कहा कि झारखंड का आदिवासी एवं मुलवासी किसी भी तरह का पर्व त्यौहार को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हैं यह झारखंड की राजधानी रांची का चर्चा देश विदेश में भी होती है यह रांची के लोगों के लिए गर्व की बात है।सरना सदान मुलवासी मंच के महिला अध्यक्ष अर्चना मिर्धा ने कहा कि मिलन समारोह के माध्यम से लोगों को एक साथ मिलने का अवसर प्राप्त होता है साथ ही हर तरह की समाज में हो रहे कमी बेसी का पता भी चल पाता है।

चडरी सरना समिति के मुख्य सलाहकार श्री कुमोद कुमार वर्मा एवं चडरी सरना समिति के पूजा अध्यक्ष श्री सबलू मुंडा के संयुक्त बयान में कहा कि सरना सदान की ताकत चडरी सरना समिति में नजर आती है। हर एक पर्व त्योहारों में सरना सदान कंधे से कंधा मिलाकर हर एक पर्व त्योहार को मनाते हैं।लोग कहते है कि देश और राज्य को ठिक करने से पहले आपना गांव एवं समाज को ठिक करना चाहिए तभी हमारा समाज अगला पायदान पर रहेगा।

बिरसा विकास जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल उरांव एवं बिरसा यूथ ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अजीत लकड़ा ने संयुक्त बयान पर कहा कि आज की पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबा कार्तिक उरांव की राह में चलने की जरूरत है तभी आदिवासी समाज बच पाएगा।आयोजन समिति का मुख्य संरक्षक रंजीत टोप्पो ने कहा कि सरहुल मिलन समारोह में राज्य के एवं राज्य के बहार से उरांव, मुंडा,हो,खड़िया, संथाल, आसाम, छत्तीसगढ़, गुमला, बसिया, चाईबासा, खूंटी,पइका डांस ग्रुप, ठेठ नागपुरी गायिका सीमा देवी, कर्मा म्यूजिकल ग्रुप नागपुरी, विभिन्न गांव टोला के बच्चों ने भी डांस करके अपना प्रतिभा दिखाया। आदिवासी एवं आदिवासीयत की संस्कृतिक विलुप्त ना हो इसके लिए इस कार्यक्रम को रखा गया थ। आने वाले दिनों में भी सरहुल हो या करम इससे भी भव्य आयोजन होगा।

इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री रघुवर दास, माननीय राज्य सभा सांसद डा० महुआ मांझी, रांची के माननीय विधायक श्री सी पी सिंह, पावर लिफ्टिंग गोल्ड मेडलिस्ट विनीता कचछप, आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता अंतू तिर्की, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जयसवाल, कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश किरण महतो, कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय पांडे, महावीर मंडल के संचालन समिति सदस्य जय सिंह यादव,सर नामर्चना विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम उरांव, झारखंड स्टूडेंट यूनियन के ओम वर्मा, हेदलहातू सरना समिति के अध्यक्ष मुकेश मुंडा, ओरमांझी शर्मा समिति के अध्यक्ष अशोक मुंडा, नागरा टोली सरना समिति चंदन पहान, विनय अग्रवाल, व्यवसाय कमल सिंघानिया, समाजसेवी राजू लकड़ा, मौलाना आजाद कॉलोनी के प्रोफेसर इलियास मस्जिद, व्यवसाय सुमित सिंह, निरंजना हेंरेंज मुंडा, गीता लाकड़ा, रिम्स में कार्यरत कृष्णा मलिक, इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक रंजीत टोप्पो, हेमंत बारला, मुख्य पहान जगलाल पहान, बबलू मुंडा, सूरज टोप्पो,कुमोद कुमार वर्मा,सबलू मुंडा, बिपिन टोप्पो जि०स्दसय पूर्वी,अर्चना मिर्धा, प्रवीण टोप्पो, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, मोहन तिर्की, अंजू तिर्की, मनोज उरांव,पवन कुमार महतो,अनिल, प्रिया बर्मन, शीतल वर्मा, बिना सिंह, उरांव,अजीत लकड़ा, राधा हेमरोम, ज्योति कश्यप, बेबी गाड़ी, मीरा देवी, अमर मुंडा, आनंद टोप्पो, रोशन टोप्पो विजय गाड़ी,आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट-समिति के प्रवक्ता द्वारा….