अयोध्या राम मंदिर में आज कई सालों के इंतजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई…

Ram Mandir Pran Pratishtha

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है।आखिरकार शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच रामलला अपने भव्य गर्भगृह में विराजमान हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष मुहूर्त में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की। पूजा को पूरे विधि-विधान के साथ पूरा किया गया। इस पल का साक्षी बनने के लिए देश के कई बड़े-बड़े लोग भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

भगवान राम की मूर्ती की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्हें मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

सामने आई इस तस्वीर में गर्भगृह के अंदर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र को देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई पुरोहित मौजूद थे।

अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की तैयारी में, शहर को रोशनी से रोशन किया गया है, जिसमें भगवान राम के बड़े कटआउट और भगवान राम से जुड़े धार्मिक नारे प्रदर्शित करने वाले पोस्टर शामिल हैं।

इस खास समारोह से पहले प्रमुख स्थानों को प्रभु राम के चित्रण वाले पोस्टरों और झंडों से सजाया गया है। वहीं राम मंदिर को फूलों और रंगोली से सजाया गया है, जिससे उत्सव और जश्न का माहौल बन गया है।

सामने आई इस तस्वीर में पीएम मोदी को लोगों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है। पीएम मोदी को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाएं। वहीं मंदिर के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। यह पल हर किसी के लिए ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं है।

22 जनवरी 2024 को राम भक्तों की वर्षों की तपस्या पूरी होने जा रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ठाठ से अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजाने जा रहे हैं। रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की विधि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी। प्राण प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त और मृगशिरा नक्षत्र के शुभ संयोग में होगी। प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 84 सेकंड का रहेगा।

अयोध्या में करीब 500 वर्षों के वनवास के बाद रामलला पधार रहे हैं। जिनके स्वागत में रामभक्त हर्षित हैं और खुशी से झूम रहे हैं। पूरे देशभर में राम नाम की गूंज है। 22 जनवरी को भगवान राम अपने जन्म स्थान में विराज रहे हैं। आज दोपहर विधि-विधान के साथ अयोध्या के भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। अयोध्या समेत पूरे देश में प्रभु राम के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं। अपने आराध्य के स्वागत में लोग राम स्तुति और भजन गा रहे हैं। दोपहर अभिजीत मुहूर्त और मृगशिरा के संयोग में प्राण प्रतिष्ठा शुरू होगी।